{"_id":"619b9f9326db5a356214c0c6","slug":"demonstration-in-front-of-police-station-city-keeping-dead-woman-s-body-muktsar-news-pkl433749058","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक महिला का शव रख थाने सिटी समक्ष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक महिला का शव रख थाने सिटी समक्ष प्रदर्शन
विज्ञापन
मुक्तसर। कच्चा भागसर रोड पर बोलेरो सवारों द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ से रोकने पर उसकी मां पर गाड़ी चढ़ा महिला की साजिशन हत्या के मामले में इंसाफ को लेकर पारिवारिक सदस्यों ने देहाती मजदूर सभा के नेतृत्व में सोमवार को शव रख थाना सिटी समक्ष धरना लगा दिया।
सुबह करीब 11 से दोपहर 1 बजे तक चले धरना व लगाए गए जाम के दौरान प्रदर्शनकारी मजदूरों व पारिवारिक सदस्यों के अलावा सफाई सेवकों ने भी इंसाफ की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने मामले में सिर्फ रोड हादसे की धाराएं ही लगाईं हैं, जबकि दोषियों ने जान-बूझकर साजिश के तहत महिला पर गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या की है। मामले में धारा तब्दील करते हुए साजिशन हत्या की धारा लगाई जाए।
करीब दो घंटे धरना प्रदर्शन के बाद एसएचओ मोहन लाल द्वारा धारा तब्दील कर 304 लगाने की बात कहते हुए प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया तो उन्होंने धरना उठा लिया। एसएचओ मोहन लाल ने कहा कि धारा तब्दील कर अब 304 लगाई गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कच्चा भागसर रोड पर रविवार को बोलेरो सवार कुछ युवकों द्वारा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर उसकी मां बंती देवी ने विरोध किया। इस दौरान गाड़ी में बैठे युवकों के साथ उसकी खींचतान हो गई। बात बढ़ती देख युवकों ने गाड़ी भगा ली और महिला को साथ ही घसीटते ले गए, जिससे महिला गाड़ी के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई थी।