फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Demand for fir against Kartarpur MLA in the case of Gaushala operator sucide

गौशाला संचालक की आत्महत्या में करतारपुर विधायक को नामजद करने की मांग

Thu, 02 Sep 2021 10:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Demand for fir against Kartarpur MLA in the case of Gaushala operator sucide
जालंधर। फेसबुक पर लाइव होकर खुदकुशी करने वाले गौशाला संचालक धर्मवीर धम्मा के मामले में पंजाब भाजपा युवा मोर्चा ने करतारपुर के विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली के अलावा तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। लाइव खुदकुशी करने वाले धम्मा ने विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह के खिलाफ भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गौशाला संचालक धर्मवीर धम्मा ने फेसबुक पर लाइव होकर खुदकुशी की थी। धम्मा ने करतारपुर के विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह व सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली के अलावा तीन अन्य लोगों पर खुदकुशी के लिए विवश करने का आरोप लगाया था। इसी मामले को लेकर वीरवार को भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि धम्मा ने मरने से पहले फेसबुक पर लाइव होकर कहा था कि वह विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली व तीन अन्य से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। सरीन ने कहा कि इसके बावजूद भी जिले की देहाती पुलिस ने करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी को छोड़ बाकी चार लोगों को ही आरोपी बनाकर नामजद किया है। अब पंजाब पुलिस की इस कारगुजारी से साफ साबित हो रहा है कि पुलिस मृतक परिवार को इंसाफ देने की बजाए दबाव बना धक्केशाही कर रही है। सरीन ने कहा अगर इस मामले में देहाती पुलीस ने निष्पक्ष जांच कर विधायक को नामजद नहीं किया तो इस मामले में हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें, पुलिस ने धर्मवीर धम्मा की खुदकुशी के मामले में पहले तीन आरोपियों श्रीराम मोहन सीमेंट स्टोर वाला, संजीव कुमार उर्फ काला प्रधान और गौतम मोहन निवासी लांबड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। मृतक के बेटे अभि बख्शी ने विधायक सुरिंदर चौधरी और पुष्प बाली पर भी पर्चा दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने सीआईए इंचार्ज पुष्प बाली पर तो पर्चा दर्ज कर दिया, लेकिन विधायक चौधरी को नामजद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed