फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Delhi Special Cell nabs operative of terrorist organization SFJ

Jalandhar News: दिल्ली स्पेशल सेल ने पकड़ा आतंकी संगठन एसएफजे का गुर्गा

Sat, 12 Sep 2026 06:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 12 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi Special Cell nabs operative of terrorist organization SFJ
खालिस्तान समर्थक नारे लिखने और वीडियो बनाने के आरोप
विज्ञापन

बाजाखाना पुलिस ने भी युवक व साथी पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। दिल्ली स्पेशल सेल ने गांव डोड से प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े प्रितपाल सिंह उर्फ काका को हिरासत में लिया है। वह लंबे समय से एसएफजे के भारत विरोधी नेटवर्क के लिए कार्य कर रहा था।
इस कार्रवाई के बाद फरीदकोट जिला पुलिस ने प्रितपाल सिंह और उसके साथी मंगल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली कि प्रितपाल सिंह को दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। प्रितपाल सिंह आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़ा है। वह पन्नू के इशारे पर विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखवाता था। इन शब्दों के वीडियो भी तैयार करवाता था। यह काम वह बठिंडा के गांव महिमा सरजा निवासी मंगल सिंह से पैसे देकर करवाता था। मंगल सिंह वीडियो बनाकर प्रितपाल सिंह को भेजता था जो आगे पन्नू के नेटवर्क तक जाती थीं।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और आरोप
पुलिस के अनुसार इन गतिविधियों का उद्देश्य समुदायों के बीच दुश्मनी और नफरत फैलाना था। इनसे सामाजिक भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। थाना बाजाखाना में प्रितपाल सिंह और मंगल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मंगल सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed