{"_id":"6281347f190f9c7f0678e6c6","slug":"defaulting-amount-of-powercom-jalandhar-circle-reached-100-crores-jalandhar-news-pkl4507192121","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ पहुंची पावरकॉम जालंधर सर्किल की डिफाल्टिंग राशि, 2 दिन में किए 97 लाख रिकवर, एक्शन में दिख रहा पावरकॉम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ पहुंची पावरकॉम जालंधर सर्किल की डिफाल्टिंग राशि, 2 दिन में किए 97 लाख रिकवर, एक्शन में दिख रहा पावरकॉम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। बिजली डिफाल्टरों से बिजली बिल की राशि रिकवर करने के लिए पावरकॉम दिन-रात दबिश दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद पावरकॉम जालंधर सर्किल की डिफाल्टिंग राशि 100 करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि विभागीय टीमें दिन रात बिजली डिफाल्टरों से पैसे रिकवर कर रही हैं और शुक्रवार और शनिवार को विभागीय टीमों ने डिफाल्टरों पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार को 39 व शनिवार को 37 कनेक्शन काटे। इतना ही नहीं, विभाग ने इन दो दिनों में करीब 97 लाख की राशि भी इन डिफाल्टरों से रिकवर की। पावरकाम जालंधर सर्किल को पटियाला से मिले आदेश अनुसार डिफाल्टरों पर सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग ने पिछले एक सप्ताह में 390 डिफालटरों के बिजली कनेक्शन काटे हैं। बड़ी बात यह है कि इस दौरान विभाग ने डिफाल्टरों से 3.25 करोड़ से अधिक की राशि रिकवर की है।
विभाग के अनुसार जालंधर सर्किल में 6 हजार से अधिक ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं, जिन्होंने पिछले 6 माह और 1 साल से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। इन बिजली उपभोक्ताओं के पास विभाग का 50 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का बिल बकाया है। इतना ही नहीं 3 हजार के करीब ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिनके पास 50 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं की एक लिस्ट तैयार कर ली गई है और सोमवार को विभाग इन डिफाल्टरों पर शिकंजा कस सकता है। इससे पहले बिजली चोरी करने वालों और बकाया बिल जमा न करवाने वाले 300 से ज्यादा डिफाल्टरों के कनेक्शन विभाग काट चुका है।
कनेक्शन कटने से बचने के लिए बिजली बिल जमा करवाएं उपभोक्ता
डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह का कहना है कि डिफाल्टरों पर निरंतर शिकंजा कसते हुए उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग की टीमें दिन रात बिजली चोरी करने वालों और डिफाल्टरों पर नजर रखे हैं। डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने का सिलसिला जारी रहेगा। जिन बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है, वह कनेक्शन कटने से बचना चाहते हैं तो जल्द बिजली का बिल जमा करवा दें।