फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dead body buried in the ground after killing son-in-law

दामाद की हत्या कर जमीन में दफन किया शव, पुलिस ने पत्नी समेत चार पर किया मामला दर्ज

Sun, 27 Feb 2022 10:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body buried in the ground after killing son-in-law
फाजिल्का (फिरोजपुर)। गांव खरास वाली ढाणी में ससुरालियों ने दामाद की हत्या करके उसका शव जमीन में दफन कर दिया। पिछले डेढ़ साल से पत्नी रूठ कर मायके में बैठी थी। उसे मिलने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जमीन खोदकर शव बरामद कर लिया है। थाना सदर पुलिस ने रविवार को मृतक के भाई के बयान पर आरोपी पत्नी समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक मलकीत सिंह के भाई गुरमीत सिंह वासी ठगनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका भाई मलकीत सिंह अपनी पत्नी सुनीता रानी संग उनसे अलग रहता है। सुनीता पिछले डेढ़ साल से रूठ कर मायके में चली गई थी। कुछेक दिन पहले उसका भाई मलकीत अपनी पत्नी से मिलने गांव खरास वाली ढाणी गया था।
विज्ञापन

उसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा है। उन्हें पता चला है कि ससुरालियों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर हत्या कर दी है और लाश गांव में ही कहीं जमीन में दफन कर खुर्दबुर्द कर दी है। इस मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर हरमेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत की शिकायत पर पत्नी सुनीता रानी, साले बिट्टू सिंह, साली सीमा व साला कश्मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें काबू किया और उनकी निशानदेही पर गांव में ही जमीन खोदकर मलकीत का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed