फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   DC inspected various branches of the office to ensure zero pendency

डीसी ने जीरो पैंडैंसी को सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यालय की विभिन्न ब्रांचों का किया निरीक्षण

Tue, 28 Sep 2021 08:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
DC inspected various branches of the office to ensure zero pendency
जालंधर। कार्यालय के कामकाज को और तेज करने और जीरो पेंडेंसी को यकीनी बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने मंगलवार को दफ्तर की विभिन्न ब्रांचों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों को बकाया मामलों को जल्द निपटाने के आदेश भी दिए। डीसी के साथ सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने निरीक्षक ब्रांच, एमए ब्रांच और अमला शाखा सहित अलग-अलग शाखाओं की पड़ताल के दौरान पेंडेंसी चेक की। डीसी ने अधिकारियों को आदेश दिए कि दफ्तर में किसी प्रकार की कोई पेंडेंसी न रहे और व्यवस्था में उचित पारदर्शिता और जवाबदेही की महत्ता पर जोर दिया जाए। जिन विभागों की किसी किस्म की पेंडेंसी है, तो उसे हर सप्ताह बैठक बुलाकर जल्द निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ विभागों में साफ-सफाई, जरूरी फर्नीचर की व्यवस्था और संभाल को यकीनी बनाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि उनकी तरफ से शाखाओं की नियमित पड़ताल की गई है, जिससे इनके कामकाज को और तेज किया जा सके और शाखाओं के कामकाज में यदि कुछ कमी है तो उसे दूर किया जा सके। इससे लोगों को बिना किसी देरी के उचित ढंग के साथ सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed