फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Daytime temperature drops in Punjab, visibility drops to 500 metres in Ludhiana and 600 metres in Amritsar

Jalandhar News: पंजाब में दिन का पारा गिरा, लुधियाना में 500, अमृतसर में 600 मीटर रही दृश्यता

Thu, 20 Nov 2025 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Daytime temperature drops in Punjab, visibility drops to 500 metres in Ludhiana and 600 metres in Amritsar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में वीरवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। बीते कुछ दिनों की तरह आज भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा पड़ा। इससे सुबह के समय लुधियाना में दृश्यता 500 मीटर, अमृतसर में 600 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 7 डिग्री का न्यूनतम पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।

पंजाब में सबसे अधिक 31.3 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का 27.0 डिग्री, पटियाला का 27.0 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), पठानकोट का 26.0 डिग्री, बठिंडा का 28.8 डिग्री, फिरोजपुर का 26.1 डिग्री और रूपनगर का 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री, लुधियाना का 9.4 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पटियाला का 9.6 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे ), पठानकोट का 9.5 डिग्री, बठिंडा का 8.6 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे ), गुरदासपुर का 9.0 डिग्री, रूपनगर का 10.3 ड़िग्री और होशियारपुर का 10.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed