फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dancer, kidnap, pg

डांसर ने प्रेमिका संग रची बच्ची के अपहरण की साजिश

Tue, 25 Feb 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, जालंध्ार
अमर उजाला, जालंध्ार Updated Tue, 25 Feb 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
dancer, kidnap, pg
जालंधर कैंट के सटे इलाके रंजीत एनक्लेव में मेजर सुखजीत सिंह की बेटी दिया के अपहरण की साजिश इलाके के ही एक पीजी में रहने वाले एक डांसर ने प्रेमिका संग रची थी।
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहे पुलिस आपरेशन से घबरा कर मंगलवार को अपहरणकर्ता बच्ची को बोरी में बंद कर रंजीत एनक्लेव स्थित खाली प्लाट में फेंक कर फरार हो गए। इस दौरान खाली प्लाट के बगल में रहने वाले सेवानिवृत आर्मी अधिकारी राज कुमार ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी, तो बोरी को खोल कर बच्ची को निकाला गया। उसके मुंह पर आधी टेप लगी हुई थी और हाथ चुनरी से बंदे हुए थे। बच्ची काफी सहमी हुई थी। बच्ची के मिलने की खबर से सुनते ही परिवार वाले दौड़ते हुए पास ही स्थित खाली प्लाट में पहुंचे। जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। काफी समय तक बच्ची ने जुबां ही नहीं खोली। वह काफी सहमी हुई थी। लेकिन जब उसे अस्पताल से करीब सवा नौ बजे वापस लाया गया, तो वह कुछ नोमल दिखी।
विज्ञापन


बच्ची के मिलने से जहां परिवार ने भगवान का शुक्रिया किया, वहीं पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता बच्ची की सकुशल वापसी थी और इसके लिए पुलिस ने अपहरणकर्ताओं पर पूरा दबाव बनाए हुआ था। इससे घबराकर बच्ची को अपहरणकर्ता खाली प्लाट में छोड़ गए। सोमवार रात भर से पुलिस कमिश्नर ईश्वर सिंह, डिप्टी कमिश्नर राहुल एस, एडीसीपी परमिंदर और एसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कई टीमें तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत एनक्लेव स्थित मेजर जनरल हरिंदर सिंह की कोठी से कुछ दूरी पर एक पीजी बना हुआ है। उसी में रहने वाले एक डांसर युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ बच्ची दिया की अपहरण की योजना बनाई थी। यह योजना पिछले एक महीने से बनाई गई थी। इसके तहत 29 जनवरी को बाकायदा एक सिम कार्ड खरीदा गया। जिसमें रहमानपुर की रहने वाली सविता का नाम और फोटो देकर कार्ड लिया गया। हालांकि कोई भी सरिता नाम की महिला रहमानपुर में नहीं मिली और न ही फोटो वाली महिला।

पुलिस ने इलाके के ही कई संदिग्ध लोगों को ट्रैप कर रखा था और सोमवार रात से ही पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी की हुई थीं, ताकि अपहरणकर्ता कहीं दूर न निकाल सके। मंगलवार को भी दिन भर पुलिस टीमें आपरेशन में व्यस्त रही। शाम सात बजे रंजीत एनक्लेव में ही रहने वाले राज कुमार शर्मा की कोठी के पिछले खाली प्लाट में बंद बोरी में बच्ची दिया मिली। मौके से एक महिला का स्टाल भी मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी अपहरणकर्ता गिरफ्तार नहीं हुए है। पुलिस टीमें उनके तलाश में लगी हुई है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बच्ची के मिलने से घर में खुशी का माहौल
बच्ची के मिलने की खबर मिलते ही सेवानिवृत मेजर जनरल हरिंदर सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बच्ची को मां नवनीत कौर ने अपने गले से लगा कर रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed