फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Young man who came to collect blood sample from house make video of bathing woman in Jalandhar

Jalandhar: बाथरूम में घुसा युवक, नहा रही महिला का बनाया वीडियो...फिर हुई धुनाई, आरोपी के मोबाइल में क्या मिला?

Tue, 23 Sep 2025 09:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 23 Sep 2025 09:39 PM IST
सार

जालंधर के शिवनगर इलाके में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना रहे युवक को रंगे हाथ पकड़ा लिया गया। आरोपी ब्लड सैंपल लेने महिला के घर आया था।

विज्ञापन
Young man who came to collect blood sample from house make video of bathing woman in Jalandhar
लोगों ने आरोपी को धुनाई की। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर एक युवक ने घर पर नहा रही महिला का अपने मोबाइल पर वीडियो बना लिया। इससे पहले की आरोपी वहां से भाग जाता महिला ने उसे देख लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले किया। 

विज्ञापन


घटना जालंधर के शिवनगर इलाके की है। मंगलवार को आरोपी जो ब्लड सैंपल लेने के लिए महिला के घर आया था। महिला की प्राइवेसी भंग करने की नीयत से घर के बाथरूम में घुस गया। महिला ने बताया कि उसने हेल्थियंस वेबसाइट से सुबह 10 बजे एक परिवार सदस्य के ब्लड सैंपल की बुकिंग की थी। आरोपी युवक सैंपल लेने घर पहुंचा और बाथरूम जाने का बहाना बनाकर दूसरे बाथरूम में पहुंच गया, जहां महिला नहा रही थी। तभी महिला की नजर उस पर पड़ी, जब वह ऊपर से वीडियो बना रहा था। महिला के शोर मचाया। महिला का चिल्लाने की आवाज सुन घर वाले इकट्ठा हो गए। वहीं मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गुरशरण, निवासी मिठ्ठापुर (जालंधर) के रूप में हुई है। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में कई अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी मिले, जिन्हें वह कथित तौर पर एक ग्रुप में शेयर करता था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी से वीडियो डिलीट करवाए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पीड़ित महिला ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब तो अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं होता, इंसानियत जैसे खत्म होती जा रही है।


जानकारी के मुताबिक हेल्थियंस एक ऑनलाइन डायग्नोस्टिक और हेल्थ टेस्टिंग प्लेटफॉर्म है। यह पूरे भारत में घर बैठे ब्लड टेस्ट, हेल्थ चेकअप पैकेज और लैब टेस्ट की सुविधा देता है। इसमें यूजर वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टेस्ट बुक कर सकता है और फिर घर पर ही कलेक्शन एजेंट आकर ब्लड सैंपल लेता है। इसमें खून की जांच, यूरिन टेस्ट, फुल बॉडी चेकअप और कई तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट लोग बुक कर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed