फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Young man killed in knife attack in Jalandhar

जालंधर में युवक का कत्ल: जिम के बाहर बहस... दोस्तों ने युवक को चाकू से गोदा, मौके पर ही मौत, हत्या से सनसनी

Thu, 31 Jul 2025 05:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 31 Jul 2025 05:50 PM IST
सार

जालंधर में दो दर्जन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मृतक युवक के दोस्त हैं। हत्या के बाद सभी फरार हैं। 

विज्ञापन
Young man killed in knife attack in Jalandhar
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक युवक को चाकू से गोदकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि युवक की हत्या करने वाले उसके दोस्त ही हैं। करीब दो दर्जन आरोपियों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


घटना जालंधर वेस्ट विधानसभा के घास मंडी एरिया की है। मृतक की पहचान राहुल के तौर पर हुई है। घटना के समय बस्ती शेख घास मंडी चौक के पास राहुल अपने दोस्तों के साथ था। वहीं किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। आरोपियों ने राहुल पर चाकू से दर्जनों वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




युवक की हत्या की घटना सीसीवीटी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। घटना जिम के बाहर लगे कैमरे में कैद हुई है। थाना-5 की पुलिस सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने शव को कब्जे में ले लिया है। जिम में लगे कैमरे की डीवीआर साथ ले गए है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed