{"_id":"603dd9bf6e0fd5303701c0d6","slug":"two-labourers-found-murdered-at-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मध्य प्रदेश के दो श्रमिकों की हत्या, भांजे ने उतारा मौत के घाट, बताई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में मध्य प्रदेश के दो श्रमिकों की हत्या, भांजे ने उतारा मौत के घाट, बताई ये वजह
Tue, 02 Mar 2021 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
जालंधर में दो मजदूरों के शव मिले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकसूदां के निकट ग्रेटर कैलाश में शीशे के कारोबारी की निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले मध्य प्रदेश के दो श्रमिक कोमल घोषी और रामस्वरूप की हत्या कर दी गई। इमारत में मंगलवार की सुबह दोनों के खून से लथपथ शव मिले। सूचना पाकर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक रामस्वरूप के भांजे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राजा के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि राजा के भाई ने खुदकुशी कर ली थी और उसके पिता का भी बेटे की मौत के सदमे से देहांत हो गया था। इसकी वजह वह दोनों को मानता था और इसी कारण उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर नंदूरा गांव के रहने वाले कोमल घोसी और मध्य प्रदेश के ही रामस्वरूप पिछले छह महीने से निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह जब ठेकेदार व दूसरे मजदूर आए तो हत्या के बारे में पता चला। दोनों श्रमिकों के सिर पर गहरी चोट थी। और शव को नोचा भी गया था। पुलिस ने इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो सामने आया कि राजा नामक श्रमिक दोनों के साथ था। राजा रिश्ते में मृतक रामस्वरूप का भांजा है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि राजा के भाई ने खुदकुशी कर ली थी। बेटे की मौत सदमे में राजा के पिता की भी मौत हो गई थी। राजा इसकी वजह कोमल घोसी व रामस्वरूप को मानता था और दोनों को मौत की सजा देना चाहता था। इसी कारण उसने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस राजा से सख्ती से पूछताछ कर रही है। उसके साथी के बारे में पता लगाया जा रहा है।