{"_id":"b28a5939d381104292e9f75443d4add8","slug":"two-incidents-of-loot-in-jalandhar-before-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में गणतंत्र दिवस से पहले लूट की दो वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में गणतंत्र दिवस से पहले लूट की दो वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।
वहीं लुटेरों ने दो वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षा तंत्र को तार-तार कर दिया है। एक वारदात में तो लुटेरों ने लाटरी विक्रेता को गोली मारकर नगदी लूट ली, जबकि दूसरी में हथियार दिखाकर व्यक्ति से 80 हजार की राशि लूट ली। इससे शहर में सनसनी का माहौल है।
लुटेरों ने रविवार रात को रत्न नगर निवासी रमेश पिंटू को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पिंटू का कहना है कि वह अपने वर्कर प्रवीण के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान राजनगर भट्ठे वाली गली में तीन बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर रुपये मांगे।
पिंटू का कहना है कि उसने विरोध किया तो हमलावरों ने गोली मार दी, जबकि वर्कर प्रवीण को तेज हथियार मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे उनसे 80 हजार की नगदी छीन ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी वारदात में लुटेरों ने हमला कर एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये लूट लिए। ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि लुटेरों ने रास्ते में घेरकर उसे लूट कर मारपीट की।
गणतंत्र दिवस को लेकर कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उनको सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत करने के आदेश दिए।
रविवार से ही शहर को चौतरफा सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं रात भर यह तलाशी अभियान शहर के भीतर घुसने वाले प्वाइंट् पर चलाया जाता रहा।
गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का सरकारी समारोह मनाया जाएगा। इसमें वन मंत्री भगत चुन्नी लाल ध्वज फहराएंगे। साथ ही परेड की सलामी लेंगे।
स्टेडियम को आने-जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को ट्रैफिक का रूट भी बदल दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्टेडियम के आसपास सुरक्षा का घेरा मजबूत कर दिया गया है।