फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   three, year, old, save, father's life

तीन साल के बच्चे ने बचाई पिता की जान

Sat, 01 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार Updated Sat, 01 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
बस्ती नौ के गणेश नगर में शनिवार को एक तीन साल के बच्चे ने अपने पिता की
विज्ञापन
जान बचा ली। बच्चे ने खिड़की से जाकर फंदा लगा रहे पिता की जान बचाने में मां का सहयोग किया। युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


गणेश नगर में  रहने वाले अभिषेक का पत्नी रीना के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद अभिषेक गुस्से में कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया। पत्नी ने जब खिड़की से देखा कि उसके पति ने फंदा लगा लिया है और दरवाजा अंदर से लॉक है। तत्काल उसने अपने तीन साल के बेटे को खिड़की से कमरे में धकेल दिया। बच्चे ने कमरे की जाकर कुंडी खोल दी। पत्नी ने अंदर जाकर पति को पांव से पकड़कर ऊपर उठा दिया और शोर मचा दिया। 



शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियोें अभिषेक को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गए। सिविल अस्पताल में रीना ने बताया कि मामूली सी बात पर शनिवार को कहासुनी हुई थी। इस उसके पति ने गुस्सा कर लिया और खुदकुशी की कोशिश की। घर में फुटबाल की सिलाई करने वाले अभिषेक ने काफी समय बाद होश में आने के बाद कहा कि उसकी पत्नी रीना की जुबान बेलगाम है, जिससे वह काफी परेशान रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed