फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   50 year old women killed her husband for her 70 year old lover in Amritsar

हत्यारी पत्नी : 70 साल के आशिक को दिल दे बैठी 50 साल की महिला, पति बन रहा था रोड़ा, तो कर दिया काम तमाम

Sat, 12 Apr 2025 07:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 12 Apr 2025 07:54 PM IST
सार

70 साल के आशिक के लिए 50 साल की महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की थी। घटना पंजाब के अमृतसर की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
50 year old women killed her husband for her 70 year old lover in Amritsar
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड से देश के लोग सहमे हुए हैं। क्योंकि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने आशिक साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शरीर के टुकड़ों को नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। हत्यारी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी। अब दोनों जेल में हैं। ऐसी ही घटना पंजाब के अमृतसर में भी हुई है। जहां एक महिला ने अपने आशिक के साथ पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, लेकिन अब सच्चाई सामने आने पर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन


अमृतसर में कुछ दिन पहले रेलवे लाइन पर 55 वर्षीय कश्मीर सिंह की लाश मिली थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी 50 वर्षिय पत्नी ने अपने 70 साल के आशिक के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मामले में  हत्यारी पत्नी बलविंदर कौर और उसके 70 साल के प्रेमी अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी बलविंदर कौर ने अपने आशिक अमर सिंह के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश को व्यास के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की दादागिरी: पूर्व सैनिक के बेटे को जबरन उठाया, लॉकअप में पीटा, कर्नल बाठ की पत्नी की शिकायत पर एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से दोनों के बीच नाजायज संबंध
जीआरपी के अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि कई सालों से आरोपी महिला बलविंदर कौर के उसके प्रेमी अमर सिंह के साथ नाजायज संबंध थे। इस बात का पता उसके पति कश्मीर सिंह को लग गया था। कश्मीर सिंह पत्नी बलविंदर कौर को उसे रोकना टोकता था। बावजूद आरोपी महिला बलविंदर कौर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। बलविंदर कौर और अमर सिंह के प्यार में कश्मीर सिंह रोड़ा बन रहा था।

पति की हत्या की बनाई योजना
ऐसे में पति के लगातार रोके टोके जाने के चलते दोनों ने मिलकर कश्मीर सिंह की हत्या की योजना बनाई। इसी के तहत करीब चार दिन पहले आरोपियों ने तेजधार हथियारों के साथ कश्मीर सिंह की हत्या कर दी और इसके बाद उसकी लाश को मोटरसाइकिल पर रखकर रात के अंधेरे में रेलवे लाइनों पर फेंक गए। 

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी
पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो शक की सुई बलविंदर कौर की तरफ घूम गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कालिया की कोठी पर ग्रेनेड अटैक: हमले का मास्टरमाइंट दिल्ली से गिरफ्तार, विदेश में आतंकी संगठनों के संपर्क में था हमलावर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed