फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three members of the gang who sold heroin arrested

हेरोइन बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू

Tue, 16 Feb 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Three members of the gang who sold heroin arrested
पुलिस ने हेरोइन बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह निवासी कपूरथला, मनदीप सिंह और मनबीर सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने कहा कि एएसआई बख्शीश सिंह पुलिस पार्टी समेत सिनेमा रोड करतारपुर पर गश्त पर थे।


पुलिस टीम को मिली सूचना से पता चला कि तीनों आरोपी सुखदेव सिंह, मनदीप सिंह और मनबीर सिंह हेरोइन की सप्लाई करने वाले हैं।

पुलिस ने छापामारी की तो रेलवे स्टेशन के पास से तीनों आरोपियों को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed