{"_id":"6ae10b312f89e580b409b152","slug":"outpost-in-charge-sent-to-police-lines-for-negligence-in-the-sonu-murder-case-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25944-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोनू हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोनू हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
लोनी। चिरोड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात को सोनू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में लापरवाही बरतने पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने चिरोड़ी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी फैजू को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सोनू, अजीम की बहन को परेशान करता था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।
डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात सोनू (22) बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर चाउमीन की ठेली के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि सलमान और अजीम ने सोनू पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सोनू के भाई मोइन की तहरीर पर शोएब, फैजू, सलमान और अजीम के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया, जबकि अजीम, सलमान और शोएब को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने फरार आरोपी फैजू को चिरोड़ी स्थित दरगाह सरपंच स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार रात मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी के मुताबिक, मामले की जांच में चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।