फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three killed and 14 injured after car overturns in Jalandhar of Punjab

जालंधर में बड़ा हादसा: टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 14 लोग घायल

Fri, 20 Aug 2021 11:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Aug 2021 11:46 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा विधिपुर फाटक के पास हुआ। 

विज्ञापन
Three killed and 14 injured after car overturns in Jalandhar of Punjab
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर में विधिपुर फाटक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फट गया। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। सभी को इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान जसवीर कौर, कश्मीर कौर व चालक कुलतार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का पिछला टायर अचानक फट गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो तीन बार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार लोग श्री आनंदपुर साहिब में लंगर सेवा में शामिल होकर बाबा बकाला जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
घायलों की पहचान जर्मन कौर, रशपाल कौर, तरसेम कौर, कुलजीत कौर, सिमरजीत कौर, आशा देवी, नरिंदर कौर, हरदीप कौर, अखंड सिंह, सिमरजीत, पवनमीत सिंह, अवतार कौर, समिती कौर और खड़क सिंह के रूप में हुई है। ये सभी श्री आनंदपुर साहिब के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से तिरपाल उतारते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत
उधर, लुधियाना में ट्रक खाली करने के लिए ऊपर चढ़कर तिरपाल उतारते वक्त एक युवक को करंट लग गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मोहम्मद आसिफ अहमद (28) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहम्मद आसिफ मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के जिला शोपियां का रहने वाला है। 


पुलिस के अनुसार आसिफ ट्रक क्लीनर था। गुरुवार को वह मुजफ्फरनगर से ट्रक में गत्ता भरकर कंगनवाल स्थित एक फैक्टरी में आया था। वह ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल उतार रहा था। उसके हाथ में एक डंडा था जो ऊपर से गुजर रहे तारों को छू गया। इसके चलते करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed