फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three accused arrested with weapon in Jalandhar

Jalandhar Crime: वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, तलाशी लेने पर क्या मिला?

Thu, 06 Nov 2025 03:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 03:46 PM IST
सार

महानगर जालंधर के इलाके बस्ती दानिशमंदा के पास तीन युवकों को एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three accused arrested with weapon in Jalandhar
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

महानगर जालंधर के इलाके बस्ती दानिशमंदा के पास तीन युवकों को एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में थे। बुधवार की रात को गश्त के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को एक देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गईं है।

विज्ञापन


एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक देसी कट्टा लेकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने देर रात को बस्ती दानिशमंदा चौक के पास 10:30 बजे के करीब संदिग्ध तीन युवकों को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली। युवकों से देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से तेजधार हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


तीनों युवकों की पहचान कुश, लक्की लाहौरिया और रितिक पंडित निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवकों से गहराई से पूछताछ की जाएगी ताकि कहीं कोई वारदात को अंजाम तो नहीं देने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed