{"_id":"583192274f1c1bb204b397cd","slug":"threat-of-kidnap-asked-for-ransom-child-kidnap-case-on-the-servant-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को बच्चा अपहरण की धमकी दे करोड़ों की फिरौती मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को बच्चा अपहरण की धमकी दे करोड़ों की फिरौती मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 20 Nov 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
फिरौती
- फोटो : demo
प्रसिद्ध व्यापारी को उसका बच्चा अगवा करने की धमकी देकर करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। थाना सिटी साउथ पुलिस ने व्यापारी के एक मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस केस की जांच कर रहे एएसआई संतोख सिंह ने बताया कि न्यू टाउन क्षेत्र में सेनेटरी समान के व्यापारी गौरव गुप्ता निवासी न्यू गीता कॉलोनी मोगा की शिकायत पर उसके नौकर तरसेम सिंह उर्फ राजा गांव सिंघा वाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित व्यापारी का नौकर था और उसे व्यापारी के कारोबार व परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी तरसेम सिंह उर्फ राजा ने उसका बच्चा अपहरण करने की धमकी देते पीड़ित व्यापारी को कई बार आवाज बदल कर फोन किए और करोड़ों की फिरौती मांगी। इस दौरान उसे फिरौती की रकम कोटकपूरा बाईपास स्थित कैंबरेज स्कूल के पास बैग में डाल कर रख कर आने के लिए भी टेलीफोन किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बच्चा अपहरण करने की धमकी और फिरौती मांगने की वजह से पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के जरिये आरोपी का पता लगा लिया जो कि उसका नौकर तरसेम सिंह उर्फ राजा था। जांच अधिकारी मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर गांव सिंघांवाला में छापामारी की गई, लेकिन वह काबू नहीं आ सका और उसके घर में से मिले करीब छह मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।