{"_id":"b46efc6bc3152aa150205675946b675c","slug":"third-degree-torture-chowki-incharge-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को थर्ड डिग्री देने वाले चौकी इंचार्ज पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों को थर्ड डिग्री देने वाले चौकी इंचार्ज पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 28 Jun 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के फोकल प्वाइंट की चौकी में दो दिन पहले पांच युवकों को बेवजह थर्ड
विज्ञापन
डिग्री देने के आरोप में चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह के खिलाफ थाना आठ में केस
दर्ज कर लिया है।
चौकी इंचार्ज पर युवकों को पेशाब पिलाने के भी आरोप लगे थे। आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित हनी के बयान पर केस दर्ज किया है। हनी नेे पुलिस को बताया कि दो दिन पहले पुलिस चोरी का आरोप लगाकर उसे और चार युवकों को चौकी में लाई थी।
उन्होंने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज गोपाल सिंह ने पहले उन्हें पीटा, फिर पेशाब पिलाया और रिश्वत की मांगी। उसने पैसे जमा किए तो उसे छोड़ दिया गया, वहीं बाकी युवकों को पकड़े रखा। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा और अशोक सरीन ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर से की। इसके बाद मामले की जांच की गई। थाना आठ के एसएचओ बिमलकांत ने कहा कि आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को सस्पेंड भी कर दिया गया है।