{"_id":"60e6a8818ebc3ebd0d2ef82c","slug":"theft-of-batteries-of-jio-towers-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मुसीबत: पंजाब में जियो टावर की बैटरियां हो रही चोरी, जालंधर में केस दर्ज, जांच शुरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नई मुसीबत: पंजाब में जियो टावर की बैटरियां हो रही चोरी, जालंधर में केस दर्ज, जांच शुरू
Thu, 08 Jul 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:57 PM IST
सार
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान पहले जियो के नंबर पोर्ट करवाने की मुहिम छेड़ चुके हैं। इसके बाद जियो के टावरों में तोड़फोड़ के मामले सामने आए थे। अब टावरों से बैटरियां चोरी होने लगी हैं।
विज्ञापन
मोबाइल टावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में अब चोरों ने जियो इंफोकॉम कंपनी के टावरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जालंधर के दो जियो मोबाइल टावरों से चोरों ने लाखों रुपये की बैटरियों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पतारा और मकसूदां इलाके में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि चोरों को काबू किया जा सके।
पुलिस को दी शिकायत में जियो के पंजाब सर्कल के लीगल मैनेजर सचिन कुमार ने बताया कि मकसूदां थाना क्षेत्र के नूस्सी गांव में टावर से तीन बैटरियां चोरी हुई हैं। जबकि पतारा के चांदपुर रोड पर लगे टावर से भी चोरों ने 3 बैटरियां चुरा लीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं हाथ लगा है। चोरी की गई बैटरियों की कीमत 5 लाख के आसपास बताई जा रही है।