फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   theft in showroom before cctv install

सीसीटीवी कैमरे लगने से पहले शोरूम में चोरी

Wed, 25 Nov 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 25 Nov 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
theft in showroom before cctv install
धांधरा रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स उपकरण के शोरूम मालिक ने सीसीटीवी
विज्ञापन
कैमरे मंगवाए। कैमरे लगने से पहले चोरों ने शोरूम से लाखों रुपये का माल पार कर दिया।

सूचना मिलने पर थाना सदर की चौकी बसंत एवेन्यू की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शोरुम मालिक अजय दत्ता ने बताया कि उनका धांदरा में दत्ता इलेक्ट्रानिक नाम से  शोरूम है। मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। पीछे से चोर गिरोह के सदस्यों ने ताले तोड़ कर अंदर से सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि चोर सामान किस पर और कैसे लाद कर ले गए उन्हें कुछ नहीं पता। बुधवार की सुबह उन्हें झाडू लगाने वाले व्यक्ति का फोन आया कि शोरूम के शटर के ताले टूटे हुए है। वह शोरूम पर पहुंचा। शोरूम मालिक के मुताबिक चोर ताले तोड़ कर 9 एलईडी, दस इनवर्टर बैटरियां, छह वाशिंग मशीनें, छह ओवन, तीन फ्रिज, एसी, गीजर, चालीस सिलिंग फैन, 16 होम थिएटर व अन्य सामान ले गए हैं।

चोरी गए माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। दत्ता के मुताबिक शोरूम के बाहर ट्रक के टायरों के  निशान मौजूद थे। वहीं, इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रात करीब 2 बजे एक ट्रक को इलाके में देखा भी था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि ट्रक में सवार लोग वारदात कर के जा रहा है। दत्ता ने बताया उन्होंने शोरूम में लगवाने के लिए सीसीटीवी कैमरे मंगाए थे। कैमरे लगने से पहले ही चोरों ने वारदात कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed