फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The case of the sinking boat youths : two fake travel agents arrested

नाव से युवकों के डूबने का मामला : दोनों फर्जी ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार

Mon, 18 Jan 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर/कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर/कपूरथला Updated Mon, 18 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
The case of the sinking boat youths : two fake travel agents arrested
गैर-कानूनी तरीके से 21 युवकों को नाव पर कोलंबिया से अमेरिका भेजने वाले दोनों ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


थाना भुलत्थ और थाना बेगोवाल पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों ट्रेवल एजेंट अनधिकृत तौर पर काम करते थे। दोनों ट्रेवल एजेंटों को एरिया मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है।

सोमवार को जालंधर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आईजी अर्पित शुक्ला ने बताया कि एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने दोनों ट्रेवल एजेंटों पर धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वहीं डीएसपी भुलत्थ लखबीर सिंह ने बताया कि भोगपुर निवासी कुलविंदर सिंह मुल्तानी और हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड हवलदार हरभजन सिंह कोई प्रोफेशनल ट्रेवल एजेंट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों किसी एजेंट के लिए सब-एजेंट का काम करते थे। भुलत्थ के गांव टांडी औलख के गुरदीप सिंह और गांव जैदां के गुरविंदर सिंह को इन दोनों एजेंटों ने अमेरिका भेजने के नाम पर 25-25 लाख रुपये में सौदा तय किया था।

ज्यादा मुनाफा लेने के लालच में युवकों को अवैध तरीके से कोलंबिया से अमेरिका के लिए नाव में सवार करवा दिया था। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों के करीब 21 युवक सवार थे।


डीएसपी भुलत्थ के अनुसार दोनों एजेंटों से पूछताछ का दौर जारी है। इनके तार कई एजेंटों से जुड़े होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अभी पुलिस इनसे यह उगलवाने की कोशिश कर रही है कि इन्होंने पंजाब के किन-किन जिलों से युवकों को समुद्री मार्ग से अमेरिका भेजा था। अभी तक पनामा के पास हादसाग्रस्त हुई नाव में सवार अन्य युवकों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed