फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   suicide, rmp doctor, case on wife and eight people, police case, muktsar, jalandhar, punjab

आरएमपी डॉक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Wed, 22 Feb 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 22 Feb 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
suicide, rmp doctor, case on wife and eight people, police case, muktsar, jalandhar, punjab
मौत
शहर की भंबा कॉलोनी निवासी आरएमपी डॉक्टर की मौत मामले में थाना सदर पुलिस ने पत्नी और सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार सुबह सरकारी कॉलेज के पास बने बाबा खेत्रपाल मंदिर के आगे भंबा कालोनी निवासी हरनाम सिंह (35) का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। परिवारवाले इसे हत्या का मामला बताकर ससुरालियों पर केस दर्ज करने की बात कह रहे थे। परिवार का कहना था कि ससुरालियों ने हरनाम सिंह का प्लॉट सस्ते दाम में बिकवा दिया था। इस वजह से वह परेशान रहता था। ससुराली उससे और पैसे की मांग कर रहे थे। इस वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मामला न दर्ज करने पर परिवार व मोहल्ले वालों ने मंगलवार को पूरा दिन शहर में धरना लगाया था। शाम को डीएसपी के आश्वासन के बाद धरना उठाया गया। थाना सदर के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि इस बारे में बुधवार सुबह पुलिस ने हरनाम के भाई गुरमीत सिंह के बयान पर उसकी पत्नी अंजू, सास अमरजीत कौर, ससुर बिट्टू, साला टिक्का, साडूू रिंपा, मामा ससुर काला समेत मुक्तसर निवासी पूरण सिंह व रानी कौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप मे मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद परिजनों ने मृतक हरनाम सिंह का दोपहर के बाद करीब तीन बजे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed