फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   suicide, punjab car market, owner suicide, dead body found, hotel, jalandhar, punjab

पंजाब कार बाजार के मालिक ने की आत्महत्या

Thu, 19 May 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 19 May 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
suicide, punjab car market, owner suicide, dead body found, hotel, jalandhar, punjab
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
फगवाड़ा गेट स्थित होटल अमृृत में वीरवार दोपहर को पंजाब कार बाजार के मालिक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एडीसीपी सिटी वन जसबीर सिंह, एसीपी डीडी शर्मा पुलिस कर्मचारियों समेत मौके पर पहुंचे। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसीपी देवदत्त ने कहा कि पंजाब कार बाजार के मालिक ने सुसाइड करने से दो घंटे पहले ही होटल अमृत में कमरा लिया था। गुरदीप सिंह वीरवार सुबह संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


वह किसी का फोन नहीं उठा रहे थे। इसलिए परिवारवालों ने थाना पांच की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार उनकी लोकेशन सेंट्रल टाउन आ रही थी। वहां तलाशी लेने पर पुलिस को होटल के सामने उनकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस अमृत होटल पहुंची तो पता चला कि गुरदीप नामक व्यक्ति ने यहां कमरा लिया है। पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, किसी के न खोलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर फंदे पर गुरदीप सिंह का शव लटक रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed