फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   suicide case, lady committed suicide, police case, three accused, jalandhar crime, punjab

ससुराली करते थे तंग, विवाहिता ने दी जान

Sun, 11 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 11 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
suicide case, lady committed suicide, police case, three accused, jalandhar crime, punjab
खुदकुशी - फोटो : file
एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों से तंग आकर शनिवार देर खुदकुशी कर ली। पुलिस महिला की सास हरदीप कौर, ससुर  हरजिंदर सिंह और पति लखविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति दुबई में है।
विज्ञापन


थाना डिवीजन एक के प्रभारी बलबीर सिंह ने कहा कि एमएससी कंप्यूटर साइंस पास गुरजीत कौर की दो साल पहले मकसूदां के विवेक विहार के रहने वाले लखविंदर सिंह से शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि शादी के बाद पति लखविंदर सिंह दुबई चला गया तो पीछे से उसके सास और ससुर उसे किसी न किसी बात पर तंग करते थे।
विज्ञापन


शनिवार रात को खुदकुशी करने से पहले विवाहिता ने अपने पिता को 11:15 पर मेसेज किया, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल परिवार होगा। यह मेसेज भेजने के बाद उसने कोई जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुरचरण सिंह को सुबह फोन कर बेटी के ससुरालियों ने मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरचरण सिंह ने बेटी का मेसेज देख कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर एक के प्रभारी बलबीर सिंह ने पिता को किए मेसेज को सुसाइड नोट मानते हुए सास, ससुर और विवाहिता के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों गिरफ्तार सास और ससुर को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।


गुरचरण सिंह अगर शनिवार रात को 15 मिनट देरी से सोते तो शायद अपनी बेटी की जान बचा सकते थे। शनिवार रात को खुदकुशी करने से पहले गुरजीत कौर ने अपने पिता गुरचरण को 11:15 पर मेसेज किया, जिसमें लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल परिवार होगा। इससे 15 मिनट पहले ही गुरचरण सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed