फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Study stalled immigration office, the complainant's fiercely beating

स्टडी इमिग्रेशन कार्यालय में हंगामा, शिकायतकर्ता की जमकर धुनाई

Thu, 17 Dec 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 17 Dec 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
Study stalled immigration office, the complainant's fiercely beating
शहर में बस स्टैंड के पास बीते कई दिनों से चल रहे रायल कंसलटेंट की ओर से लाखों की ठगी की घटना में एक आरोपी लड़की को खोजने के लिए घूम रहे शिकायतकर्ता की जमकर धुनाई की गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अपने साथियों समेत ऑर्बिट इमिग्रेशन कार्यालय में घुस गया। वहां के मालिक के साथ विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस तो लड़की को छुड़ाकर ले गई, लेकिन शिकायतकर्ता युवक की जमकर धुनाई की गई। इससे उसकी हालत खराब हो गई। मामले में ऑर्बिट इमिग्रेशन की तरफ से लिखित शिकायत बस स्टैंड दी गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके कार्यालय में घुसकर लोगों ने तीन लाख रुपये और पासपोर्ट चुरा लिए। मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बारे में राहुल सैनी निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसने रायल कंसलटेंट के मालिक गगनदीप व उसके स्टाफ को तीन लाख की राशि दी थी।

इसमें उसने पूरे परिवार के वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके साथ ठगी कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

इसमें गगनदीप और उसके स्टाफ की लड़की सवीरा को भी नामजद किया गया था। वीरवार को उनको पता चला कि सवीरा ऑर्बिट कार्यालय में आई हुई है।

वह पीड़ित लोगों को लेकर ऑर्बिट इमिग्रेशन कार्यालय पहुंचा तो वहां पर उलटा मारपीट की गई। पुलिस ने सवीरा को शिकायतकर्ताओं से बचाकर हिरासत में ले लिया, लेकिन राहुल की जमकर धुनाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आर्बिट इमिग्रेशन की तरफ से शिकायत दर्ज की गई है कि उनके कार्यालय में घुसकर राहुल सैनी व उनके साथियों ने तीन लाख रुपये चुरा लिए। उनका सवीरा के साथ कोई संबंध नहीं है।

सवीरा उनके पास काम के लिए आई थी, उनको नहीं पता था कि उसके खिलाफ कोई केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed