फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shots fired while dancing on DJ Sarpanch husband died in Jalandhar

गोली लगी या हार्ट अटैक!: जालंधर में शादी में हवाई फायरिंग, महिला सरपंच के पति की मौत; वीडियो से खुलेगा राज

Sat, 22 Feb 2025 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 01:23 PM IST
सार

जालंधर के गोराया के गांव चक देशराज में जागो का आयोजन किया जा रहा था। इस दाैरान एक व्यक्ति ने हवाई फायरिंग की। वहां से गुजर रहा परमजीत अचानक गिर पड़ा और उसकी माैत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अब मामले का वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Shots fired while dancing on DJ Sarpanch husband died in Jalandhar
जमीन पर गिरता परमजीत सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर देहात के थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव चक देशराज में शादी के दौरान रखी गई जागो पार्टी में हवाई फायरिंग में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक परमजीत सिंह गांव के मौजूदा सरपंच का पति है। उसका पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

विज्ञापन



शनिवार को घटनाक्रम का वीडियो सामने आया तो मामले से पर्दा उठ गया है। थाना गोराया की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की फिलहाल तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

जागो के दाैरान हुई हवाई फायरिंग

वायरल वीडियो फिल्लौर कस्बा के गोराया एरिया का है। थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव चक देसराज में शादी से पहले जागो निकाली जा रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हवाई फायर कर रहा है। अचानक फायरिंग करते व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के पास आ जाता है। जिसके बाद ये हादसा हो जाता है। गोली चलाने वाले युवक ने कुल तीन फायर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार बोला-दिल का दाैरा पड़ा

मृतक परमजीत सिंह (45) गांव के मौजूदा सरपंच का पति बताया जा रहा है। हालांकि परिवार ने पुलिस से कहा था कि परमजीत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अब वीडियो सामने आने के बाद फिलहाल पारिवारिक सदस्य कुछ बोलने की तैयार नहीं हैं। वीडियो पुलिस के पास पहुंच चुका है। इसके आधार पर मामले में जांच की जा रही है। 


डीएसपी फिल्लौर सरवण सिंह बल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग करने वाले युवक का हथियार भी भी कब्जे में लिया जाएगा। हालांकि इसे लेकर एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि व्यक्ति को गोली नहीं लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed