फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shiv Sena leader 's son, shoot case, special team, visited, the site, jalandhar

शिव सेना नेता के बेटे को गोली मारने का मामला, स्पेशल टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

Thu, 28 Apr 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 28 Apr 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leader 's son,  shoot case, special team, visited, the site,  jalandhar
जालंधर में घटनास्थल का दौरा करते एडीजीपी प्रमोद कुमार व कमिशनर अर्पित शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों शिव सेना नेता के बेटे दीपक कंबोज को गोली मारने के मामले में गठित स्पेशल टीम ने वीरवार को घटनास्थल का दौरा किया। इसकी अगुवाई एडीजीपी प्रमोद बान ने की। इस टीम में एसपी नवजोत सिंह माहल को भी खास तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन


एडीजीपी बान के साथ कमिश्नर अर्पित शुक्ला भी मौजूद थे। पंजाब में शिव सेना नेताओं पर लगातार हमलों के बाद से खास टीम का गठन डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने किया है। एडीजीपी बान ने दीन दयाल उपाध्याय नगर उस स्थल का दौरा किया, जहां पर दीपक कंबोज की टांग पर गोली दागी गई थी।
विज्ञापन


दीपक कंबोज को सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन वारदात वाले दिन उनके साथ गनर नहीं थे। पुलिस ने हमलावरों का सुराग देने वालों को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल टीम ने क्राइम सीन के साथ-साथ वह सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली, जिसमें हमलावरों का चेहरा धुंधला नजर आ रहा है। जांच टीम ने पूरा नक्शा तैयार किया है। खन्ना में शिव सेना नेता दुर्गा दास गुप्ता की हत्या के बाद प्रदेश में शिव सेना नेताओं पर हमलों की घटना पर सरकार दोबारा गंभीरता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed