फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sell tax team, twenty lakhs, jewellery, delhi to amritsar, jalandhar, punjab

सेल्स टैक्स की टीम ने 20 लाख के गहने किए बरामद

Sun, 12 Jun 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 12 Jun 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
sell tax team, twenty lakhs, jewellery, delhi to amritsar, jalandhar, punjab
सेल्स टैक्स टीम की ओर से करतारपुर में दो युवकों से बरामद गहनें दिखाते एईटीसी सुखविंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सेल्स टैक्स की टीम ने दो लोगों से 20 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए हैं। आरोपी यह गहने दिल्ली के करोलबाग से अमृतसर बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर सेल्स टैक्स टीम ने करतारपुर में नाका लगाकर सोना बरामद किया।
विज्ञापन


एईटीसी सुखविंदर सिंह के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से वॉल्वो बस में सवार दो लोग सोने के गहने बेचने के लिए अमृतसर लेकर जा रहे हैं। इस पर टीम ने करतारपुर के पास ईटीओ अजय के नेतृत्व में नाका लगा दिया। इस दौरान टीम ने वॉल्वो बस को रोक कर शंभु यादव और उसके साथी को पकड़ लिया। जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में सोने के गहने बरामद किए गए। जो बिना टैक्स के नई दिल्ली से अमृतसर सप्लाई किए जा रहे थे। टीम ने सभी गहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एईटीसी सुखविंदर सिंह ने कहा कि इन गहनों की मार्केट कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। सभी गहने टैक्स चोरी करके ले जाए जा रहे थे। इन गहनों पर दस लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह गहने जिस व्यक्ति के भी होंगे, उसे जुर्माना भरकर छुड़वाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed