फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ruckus outside hotel in couple in jalandhar

Jalandhar: होटल में दूसरी महिला के साथ था पति, मौके पर पहुंची पत्नी ने दोनों को पकड़ा, फिर हो गया हंगामा

Fri, 03 May 2024 04:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 May 2024 04:42 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि एक साल से उसका पति घर से बाहर रह रहा है। उसकी 6 साल की बेटी है और पति ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति काफी समय से धोखा दे रहा है।

विज्ञापन
Ruckus outside hotel in couple in jalandhar
पंजाब में महिला का हंगामा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के एक निजी होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर जबरदस्त हंगामा किया। जिसके बाद पति ने उक्त महिला को एक्टिवा पर वहां से मुंह छुपा कर भगा दिया और खुद मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि एक साल से उसका पति घर से बाहर रह रहा है। उसकी 6 साल की बेटी है और पति ने मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति काफी समय से धोखा दे रहा है। महिला ने कहा कि उसकी शादी को 7 साल हो गए। इस दौरान महिला ने कहा कि उसे किसी ने सूचना दी थी कि उसका पति निजी होटल में अन्य महिला के साथ रुका हुआ है। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाए है कि उसके पति ने पहले भी कई बार उस पर हमला किया है। महिला का आरोप है कि थाना 7 की पुलिस को वह शिकायत भी दे चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि वह सरेआम उक्त महिला के साथ रह रहा  है जिसने 3 से 4 जगह पर शादी की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके पति का नाम लव है, जबकि मौके से फरार हुई महिला का नाम प्रिया है। वह प्रिया को बिल्कुल नहीं जानती है। महिला ने बताया कि एक साल से उसकी अनबन चल रही है। लेकिन पिछले 2 से 3 माह से उसका पति इस महिला के साथ रहकर उसे परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि थाने में जब उसकी माता ने शिकायत दी थी तो उस दौरान पुलिस वाले में उसकी माता को लताड़ लगाते हुए कहा कि वह अपनी बेटी को बसने नहीं दे रही। इस दौरान आज महिला ने कहा कि मीडिया के सामने उसने पति को अन्य महिला के साथ काबू किया है, ऐसे में अब पुलिस बताए कि वह कहां पर गलत है। महिला का कहना है कि आज एक बार फिर से वह थाने में पति के खिलाफ शिकायत देने के लिए जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed