फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   robbing money changer, Accused arrested, drugs, 50 lakhs robbing, Moga, Jalandhar

मनी चेंजर से लूट का मुख्य आरोपी ढाई किलो नशीले पाउडर समेत धरा

Mon, 21 Mar 2016 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा Updated Mon, 21 Mar 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
robbing money changer, Accused arrested, drugs, 50 lakhs robbing, Moga, Jalandhar
गिरफ्तार - फोटो : demo
सीआईए स्टाफ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान निहाल सिंह वाला के एक मनी चेंजर से 50 लाख की लूट के मामले में मुख्य आरोपी को ढाई किलो नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये की नगदी, यूएसए, कनाडियन एवं मलेशियन मुद्रा भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  थाना बाघापुराना में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने सीआईए स्टाफ  में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सीआईए स्टाफ  प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व में थाना बाघापुराना के अंतर्गत आते गांव चन्नूवाला की तिकोनी पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से 2 किलो 600 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नगद, 35 कनाडा के डालर, 28 यूएसए डालर और 87 मलेशियन डालर भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान बलदेव सिंह उर्फ राजा निवासी कस्बा भदौड़ जिला बरनाला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उसने माना कि बीते माह की 25 फरवरी की देर रात्रि को उसने अपने दो साथियों मनप्रीत सिंह, हरजोत पाल सिंह दोनों निवासी भदौड़ जिला बरनाला के साथ मिलकर निहाल सिंह वाला के मनी चेंजर से 50 लाख रुपये की लूट की थी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह बरनाला व मोगा में सक्रिय था। इस गिरोह के खिलाफ  जिला बरनाला में दुराचार, जानलेवा आदि के तकरीबन 12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दुराचार मामले में भगौड़ा था।


उन्होंने दावा किया कि यह लूट कांड में मुख्य आरोपी था और उसने पुलिस को बताया कि इस लूट को अंजाम देने से पहले उन्होंने कई दिन तक उसके कारोबारी स्थान एवं आने-जाने की रेकी की। इसके बाद उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसएसपी ने दावा किया कि गिरोह ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद गांव रोडे में ठिकाना बना रखा था। इस लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव रोडे पहुंचे और राशि बांट ली गई थी। उन्होंने दावा किया कि अब तक इस लूट मामले में साढ़े 9 लाख रुपये नगद और साढ़े 8 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed