फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Rasoolpur car blast : Property dealer accused in court

रसूलपुर कार ब्लास्ट : आरोपी प्रापर्टी डीलर अदालत में पेश

Tue, 29 Dec 2015 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 29 Dec 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
Rasoolpur car blast : Property dealer accused in court
रसूलपुर में बीते दिनों हुए कार ब्लास्ट मामले में आरोपी प्रापर्टी डीलर जगमोहन सिंह को मंगलवार को जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बार भी पुलिस के हाथ खाली रहे। अदालत ने उसका रिमांड देने से मना कर दिया है। आरोपी जगमोहन पर लुधियाना के पास स्थित एक डेरा के धर्मगुरु को बम से उड़ाने की साजिश रचने का आरोप है।

इसी के चक्कर में उसकी कार में ब्लास्ट हो गया था, जिसमें उसके साथी की मौत हो गई थी। पुलिस अब तीसरी बार 31 दिसंबर को उसे फिर से अदालत में पेश कर रिमांड लेने की मांग करेंगी। इस केस में पुलिस आरोपी जगमोहन सिंह के दोस्त हरदीप निवासी करतारपुर को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


हरदीप ने इस केस का सारा खुलासा किया था कि आरोपी जगमोहन और ब्लास्ट में मारे गए अजय शर्मा ने किसी धार्मिक गुरु को धमाका कर उड़ाना था, लेकिन बम को चेक करते हुए वह फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस के लिए यह जांच जरूरी है कि आखिरकार जगमोहन सिंह ने केमिकल बम कहां से लिया था। हालांकि पुलिस को यह जानकारी मिली है कि बम हरियाणा से लाया गया था, लेकिन इसे किसने तैयार किया और इसका सारा तानाबान कहां तैयार हुआ।

धर्मगुरु की हत्या की साजिश में कौन-कौन से लोग शामिल थे। इसका खुलासा जगमोहन को रिमांड पर लेने के बाद ही हो पाएगा। एसपी इंवेस्टीगेशन हरकंवलप्रीत सिंह खख का कहना है कि जगमोहन जेल का जेल में इलाज चल रहा है।


विस्फोट के दौरान उसके कान के पर्दों को नुकसान पहुंचा था। जेल के चिकित्सक ने उसको अस्पताल में रेफर किया हुआ है, वह अभी मेडिकल अनफिट है, यही वजह है कि अदालत ने अभी पुलिस रिमांड नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed