फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   rape case, rape with a dalit girl, second accused, arrested, muktsar crime, jalandhar

ऑफिस से अगवा कर युवती से रेप करने वाले जोजो का साथी गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Sun, 24 Apr 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
rape case, rape with a dalit girl, second accused, arrested, muktsar crime, jalandhar
मलोट पुलिस की ओर से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कोडा कार बरामद की गई। - फोटो : अमर उजाला
युवती को ऑफिस से अगवा करके कार में उसके साथ रेप करने वाले जोजो के साथ को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि डीएसपी मनविंदर बीर सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी गांव तप्पाखेड़ा निवासी संदीप को भी शनिवार देर शाम पुलिस ने मलोट के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई स्कोडा कार भी बरामद की गई है। आरोपी को 25 अप्रैैल को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


25 मार्च को एक युवती को उसी के गांव का जगदीप सिंह उर्फ जोजो घसीटकर ले जाने के बाद अपनी स्कोडा कार से गांव तप्पा खेड़ा ले गया था। वहां पर उसने युवती के साथ दुराचार किया था। पुलिस ने जोजो और उसकी कार चलाने वाले युवक पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर आखिर पीड़ित परिवार को बीते वीरवार को जहां विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष का एलान करना पड़ा था, वहीं अनुसूचित जाति आयोग की शरण में भी जाना पड़ा था। संगठनों और आयोग के दबाव के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।


छापामारी शुरू होने के दौरान आरोपी जोजो पुलिस के सामने जाने के बजाए शुक्रवार शाम को सीधे अदालत में पेश हो गया था। वहां पर उसने दूसरे आरोपी की पहचान गांव तप्पाखेड़ा निवासी संदीप के रूप में कराई थी। उसकी तलाश में पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी संदीप बस स्टैंड पर नजर आया है। इस पर पुलिस ने छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed