फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi Youth Murdered in Dubai

Jalandhar: दुबई में जालंधर के युवक की हत्या, गुरुद्वारे से लौटते समय पंजाबी युवकों ने ही किया हमला

Tue, 07 May 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 May 2024 12:51 PM IST
सार

पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी लेकर पंजाब आता था।
 

विज्ञापन
Punjabi Youth Murdered in Dubai
मृतक पंकज डौल - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के पत्ती सेखों के रहने वाले 34 वर्षीय युवक की दुबई में झगड़े के बाद पंजाबी युवकों ने तेजधार हथियार से वारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविंदर के रूप मे हुई है। 
विज्ञापन


पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी जानकारी छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़पता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे आ रहे पंकज के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed