फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, nawashar, murder, crime

बेटे ने नौकर के साथ किया पिता का कत्ल

Tue, 30 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Tue, 30 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
गांव दुर्गापुर में पूर्व सरपंच ने अपने नौकर के साथ मिलकर पिता का कत्ल कर दिया और लाश पोजेवाल के जंगलों में फेंक दी।
विज्ञापन


सिटी पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर बेटे व उसके नौकर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कातिल बेटे की निशानदेही पर लाश बरामद कर नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी और इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गांव दुर्गापुर निवासी गुरनार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई धुम्मण सिंह सोमवार से लापता है। गुरनार सिंह ने धुम्मण सिंह के बेटे पूर्व सरपंच बिट्टू पर शक जाहिर किया। इस पर बिट्टू को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में बिट्टू ने कबूल किया कि उसने अपने नौकर सन्नी के साथ मिलकर पिता का कत्ल किया है।

डीएसपी ने बताया कातिलों ने धुम्मण सिंह का सिर धड़ से अलग कर दिया था और दोनों हिस्सों को पोजेवाल के जंगलों में अलग-अलग जगह फेंक दिया। आरोपी बिट्टू ने सोमवार सुबह कत्ल किया और शव मंगलवार सुबह पोजेवाल के जंगलों में फेंक कर आया। दूसरे आरोपी सन्नी की तलाश की जा रही है। सन्नी कुछ समय से बिट्टू के पास नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि बेटे व पिता में पिछले काफी समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था तथा कत्ल भी जमीन को लेकर ही हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed