{"_id":"509efe6841955465a110ecb62c429e67","slug":"punjab-jalandhar-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस देख घबराए बाइक सवार बस से टकराए, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस देख घबराए बाइक सवार बस से टकराए, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे नंबर वन पर मंगोलिया रेस्तरां के पास पुलिस टीम को देखकर बाइक
विज्ञापन
सवार दो युवक घबरा गए। इसी घबराहट में उनकी बाइक सामने से आ रही बस से टकरा
गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गांव दयालपुर निवासी सन्नी और मलकीयत बाइक पर सवार होकर करतारपुर में मोबाइल ठीक करवाने आए थे। इसी रास्ते से पाकिस्तान जाने वाली बस गुजरती है। बस की सुरक्षा को लेकर रूट लगाया गया था। पुलिस टीम को देखकर सन्नी और मलकीयत घबरा गए और उनकी बाइक बेकाबू होकर बस से जा टकराई।
पुलिस ने मलकीयत सिंह के पिता मेवा सिंह के बयान पर रोडवेज बस के चालक विक्रम सिंह पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।