{"_id":"57b469894f1c1be1706eb296","slug":"protest-bsp-leader-murder-case-bsp-leaders-protest-ssp-office-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेताओं ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेताओं ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 17 Aug 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी बसपा नेता कुलविंदर सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
बसपा नेता सुखविंदर कोटली, बसपा के जिला कोआर्डिनेटर बलविंदर कुमार, अमरीक बागड़ी, जगदीश राणा, रजिंदर रीहल ने कहा कि पुुलिस तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करे अन्यथा ऐसे प्रदर्शन पूरे पंजाब में किए जाएंगे। एसपी इंवेस्टिगेशन परमिंदर भंडाल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
आठ अगस्त को कुलविंदर निवासी अलावलपुर पर उस समय छह लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया था, जब वह अपने दोस्त प्रभबीर सिंह के साथ जा रहे थे। इस दौरान कुलविंदर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां रविवार को कुलविंदर की मौत हो गई। इसके बाद बसपा नेताओं की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस छह लोगों के खिलाफ हत्या की धारा लगा दी है, जिनमें हरगुरबिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह और गुरप्रात सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों हरगुरबिंदर सिंह व अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। भंडाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही बाकी लोगों को भी काबू कर लेगी।