फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One Arrest hostage female Naib Tehsildar in jalandhar

Jalandhar: महिला नायब तहसीलदार के दफ्तर में नंबरदार और साथी का हंगामा, बंधक बनाकर करवाई रजिस्ट्री, एक काबू

Thu, 13 Feb 2025 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 10:24 AM IST
सार

नायब तहसीलदार सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को वे रोज की तरह अपने दफ्तर में काम कर रही थीं। इस दौरान रामजी दास पुत्र जोगिंदर वीर निवासी गन्ना पिंड और गांव पंजधेरा का नंबरदार कुलदीप कुमार अपने साथियों के साथ दफ्तर में आया। उनके हाथों में कुछ कागज थे। आते ही तुरंत रजिस्ट्री करवाने की बात कही।

विज्ञापन
One Arrest hostage female Naib Tehsildar in jalandhar
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर में तहसील कॉम्प्लेक्स में समाजसेवी रामजी दास ने अपने साथी नंबरदार के साथ मिलकर नायब तहसीलदार सुनीता के दफ्तर में जमकर हंगामा किया और उन्हें बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि रामजी दास ने नंबरदार के साथ मिलकर गाली गलौज भी किया और जान से मारने की दी। इसके बाद जबरदस्ती रजिस्ट्री भी करवाई। इस संबंध में नायब तहसीलदार ने गुंडागर्दी की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और 3 दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी को वे रोज की तरह अपने दफ्तर में काम कर रही थीं। इस दौरान रामजी दास पुत्र जोगिंदर वीर निवासी गन्ना पिंड और गांव पंजधेरा का नंबरदार कुलदीप कुमार अपने साथियों के साथ दफ्तर में आया। उनके हाथों में कुछ कागज थे। आते ही तुरंत रजिस्ट्री करवाने की बात कही। जब रजिस्ट्री नियमानुसार करवाने के लिए कहा तो उन्हें दफ्तर में बंधक बना लिया और बाद में सीनियर तहसीलदार को भी गालियां निकालीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो जान से मार देंगे। नायब तहसीलदार सुनीता ने नूरमहल, गोराया के तहसीलदार और प्रधान कानूनगो एसोसिएशन, पटवार यूनियन के स्टाफ के साथ मीटिंग की। सभी ने कहा कि अगर 14 फरवरी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पुलिस ने रामजी दास व नंबरदार कुलदीप कुमार के साथ अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से राम जी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। नंबरदार कुलदीप कुमार फरार है। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed