फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, truck driver murder, illicit relations, moga crime, jalandhar

अवैध संबंधों के संदेह में ट्रक ड्राइवर की हत्या

Fri, 15 Apr 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 15 Apr 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
murder, truck driver murder, illicit relations, moga crime, jalandhar
हत्या - फोटो : demo
बाघापुराना में बुधवार रात को अवैध संबंधों के संदेह में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना बाघापुराना प्रमुख गुरमिंदर सिंह ने बताया कि मृतक ट्रक ड्राइवर सुखमंदर सिंह (30) के भाई जग्गा सिंह के बयान पर गुरदित्त सिंह, गुरप्रीत गोपी, धर्मां और कालू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मृतक ट्रक ड्राइवर सुखमंदर सिंह की अवैध संबंध के संदेह में हत्या की है। मृतक सुखमंदर सिंह (30) निवासी मंडीरा रोड बाघापुराना यहां चावल मिल में बतौर ट्रक ड्राइवर नौकरी करता था। इससे पहले वह मुगलू पत्ती निवासी एक व्यक्ति की प्राइवेट कार का ड्राइवर था।
विज्ञापन


इस दौरान मृतक सुखमंदर सिंह (30) के कार मालिक के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गए। वह बुधवार रात को उनके घर चला गया तो महिला के पारिवारिक सदस्यों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसे बाद में बाघापुराना के एक प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed