फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, muktsar crime, younger brother killed, fight, Muktsar, Jalandhar

मामूली तकरार में मजदूर ने किया छोटे भाई का कत्ल

Fri, 18 Mar 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर Updated Fri, 18 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
murder, muktsar crime, younger brother killed, fight, Muktsar, Jalandhar
कत्ल
बठिंडा-बरकंदी रोड की लिंक गली नंबर छह में मामूली तकरार के बाद एक व्यक्ति ने वीरवार रात को अपने सगे भाई का कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार बठिंडा रोड की गली नंबर छह में सेवामुक्त कर्मचारी संत लाल की नई कोठी बन रही है। उसकी रखवाली के लिए उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव शाहपुर निवासी सगे भाई हरी उर्फ छोटू लाल और ज्ञान चंद बैठे हुए थे।
विज्ञापन


दिन के समय दोनों भाई रिक्शा चलाने का काम करते थे। बीती वीरवार रात को शराब पीने के बाद दोनों के बीच मामूली तकरार हो गई। इसके चलते ज्ञान चंद ने अपने छोटे भाई हरि उर्फ छोटू लाल के सिर पर ईंट से वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घ्‍ाटना को अंजाम देकर ज्ञान चंद मौके से फरार हो गया। रात के समय कोठी का चक्कर लगाने गए मालिक संत लाल ने दोनों भाइयों को लड़ते हुए देखा। इस घटना की उसने थाना सिटी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार, डीएसपी हरमीक सिंह दियोल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सिटी प्रभारी ने बताया कि संत लाल के बयान पर ज्ञान चंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed