फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Many Punjabi has arrested in Recent time in Drug smuggling case 

उड़ता पंजाब: कनाडा तक फैला है पंजाबी तस्करों का वर्चस्व, आतंकवाद को भी हो रही फंडिंग

Mon, 12 Jul 2021 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 02:46 PM IST
सार

पंजाब लगातार नशे के गर्त में डूब रहा है। वहीं अब नशा तस्कर आतंकवाद के लिए भी पैसा मुहैया करवा रहे हैं। कनाडा में इस साल पकड़ी गई नशे की खेप में पंजाबी मूल के लोगों का हाथ सामने आया था। 

विज्ञापन
Many Punjabi has arrested in Recent time in Drug smuggling case 
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा नशे की तीन बड़ी खेप बरामदगी के बाद हुई जांच से एक बात साफ हो गई है कि तस्करी के धंधे के तार कनाडा व आतंकवाद से जुड़े हुए हैं। इन सबके पीछे पंजाबी मूल के लोगों का भी हाथ है। कनाडा बैठकर गिरोह हवाला के जरिए जहां पैसे का आदान प्रदान कर रहा है, वहीं इसका एक बड़ा हिस्सा आतंकवाद को दे रहा है। कनाडा और अमेरिका में चल रहे तस्करी के इस नेटवर्क को पंजाबी मूल के तस्कर ही चला रहे हैं।

विज्ञापन


कनाडा पुलिस ने कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश कर करीब 1000 किलो ड्रग्स, हथियार व अवैध वाहनों सहित करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें नौ पंजाबी मूल के थे। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से 444 किलो कोकीन, 182 किलो क्रिस्टल मेथ, 427 किलो भांग, 966,020 सी 9 और एक बंदूक, पांच ट्रैक्टर ट्रेलर सहित 21 वाहन जब्त कर उनके खिलाफ कुल 182 आरोप लगाए हैं।  बरामद ड्रग्स की कीमत 61 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 46 करोड़) थी।
विज्ञापन



गिरफ्तार लोगों में ब्रैम्पटन से गुरबख्श सिंह ग्रेवाल (37), सुखवंत बराड़ (37), परमिंदर गिल (33), कैलेडन से हरबलजीत सिंह तूर, अमरबीर सिंह सरकारिया (25), हरबिंदर कौर भुल्लर (43), किचनर से सरजंत सिंह धालीवाल (37), हरबीर धालीवाल, गुरमनप्रीत ग्रेवाल (26), सरे से जेसन हिल (43), टोरंटो से रयान (28), जा मिन (23), डेमो सर्चविले (24)  समेट हैसा (28), वैन से हनीफ जमाल (43), वीजी हंग (28), नदीम लीला (35), यूसुफ लीला (65), आंद्रे विलियम्स (35) शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे नेटवर्क के तार जहां भारत में जुड़े थे, वहीं कनाडा से अमेरिका में ड्रग्स रैकेट चलाया जा रहा था। इससे पहले अप्रैल में भी अमेरिका और भारत के लिंक वाले एक इंडो-कैनेडियन ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। कनाडा पुलिस ने तब ऑपरेशन चीता के तहत इस रैकेट में संलिप्त 31 लोग पकड़े थे, जिनमें से 25 पंजाबी थे। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 किलो कोकीन, 8 किलो केटामाइन, 3 किलो हेरोइन और 2.5 किलो अफीम सहित लगभग 2.3 मिलियन डॉलर (लगभग 18 करोड़) मूल्य की ड्रग्स व हथियार व डॉलर जब्त किए थे। 

हाल ही में केंद्रीय एजेंसियों ने मुंबई बंदरगाह से हेरोइन की भारी खेप बरामद की थी, जिसमें चोहला साहिब का रहने वाला तस्कर प्रभजीत सिंह गिरफ्तार हुआ था। उसका चचेरा भाई इंद्रजीत सिंह कनाडा की जेल में है। उसके खिलाफ चरस का कारोबार करने का मुकदमा दर्ज है। प्रभजीत का एक बड़ा भाई अमृत सिंह चोहला साहिब में रहता है। वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी भी कनाडा में रहती है।


आईबी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक कनाडा में हेरोइन की खेप पहुंचाने में पंजाबी तस्करों का हाथ है। पिछले चार साल में 420 तस्कर ऐसे गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से 2 किलो से अधिक हेरोइन की बरामदगी हुई है। अधिकतर के तार कनाडा से जुड़े हुए थे। हाल ही में नवप्रीत के मामले में भी 354 किलो की खेप बरामदगी के तार कनाडा से जुड़ रहे हैं। नवप्रीत नव द्वारा हवाला के जरिए जो पैसा भिजवाया जा रहा है, उसका एक बड़ा हिस्सा कनाडा पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed