फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   manager of singer Master Saleem received death threat via WhatsApp call

Jalandhar: मास्टर सलीम के मैनेजर को आई धमकी, व्हाट्सएप कॉल पर कहा-तेरे दिन थोड़े रह गए हैं

Wed, 11 Feb 2026 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 10:14 AM IST
सार

कॉल करने वाले ने किसी तरह की मांग नहीं रखी, बल्कि सीधे तौर पर धमकी दी। इससे परिवार और करीबी लोग भी चिंतित हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
manager of singer Master Saleem received death threat via WhatsApp call
मास्टर सलीम - फोटो : फाइल

विस्तार

बॉलीवुड और सूफी गायकी की दुनिया में पहचान रखने वाले सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर जोश को व्हाट्सएप कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कॉल पर कहा—“तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं।” मैनेजर ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैनेजर को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल उठाने पर सामने वाले ने धमकी भरे लहजे में जान से मारने की बात कही। पहले तो इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन दोबारा कॉल आने और संदिग्ध गतिविधियों के बाद मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने किसी तरह की मांग नहीं रखी, बल्कि सीधे तौर पर धमकी दी। इससे परिवार और करीबी लोग भी चिंतित हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले जा रहे हैं और व्हाट्सएप कॉल की तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात नंबर की पहचान कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed