{"_id":"6863696ab54690cc7f055e28","slug":"man-shot-mother-in-law-in-head-in-kartarpur-hospital-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने सास के सिर में मारी गोली: घायल बेटी से मिलने अस्पताल आई थी, पत्नी पर भी दागी गोली; जालंधर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दामाद ने सास के सिर में मारी गोली: घायल बेटी से मिलने अस्पताल आई थी, पत्नी पर भी दागी गोली; जालंधर रेफर
Tue, 01 Jul 2025 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:24 AM IST
सार
गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली ज्योति के साथ उसका पति सुखचैन सिंह मारपीट करता था। पिटाई के कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। उसकी मां उससे मिलने आई थी तभी आरोपी आया और दोनों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
करतारपुर अस्पताल में फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर के कस्बा करतारपुर में देर शाम एक युवक ने सरेआम सिविल अस्पताल में घुसकर अपनी सास के सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया। संयोग से पत्नी पर चलाई दो गोलियां दीवार पर जा कर लगीं। गोली चलने की घटना के बाद सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
डीएसपी करतारपुर विजय कंवर पाल व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार ज्योति गांव ब्रह्मपुर की रहने वाली है। उसकी शादी कपूरथला के गांव औजला के सुखचैन सिंह से हुई है। उसका पति उससे मारपीट करता था। पिटाई के कारण ही वह सिविल अस्पताल करतारपुर में उपचाराधीन थी।
यह भी पढ़ें: Firing in Batala: धार्मिक समारोह में पहुंचे दो युवक, नाम पूछने पर दागी गोलियां; सरपंच समेत पांच घायल