फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man molest niece in Jalandhar

Jalandhar Crime: छह साल की भतीजी के साथ की छेड़छाड़, धार्मिक कार्यक्रम में आए चाचा ने की हरकत

Mon, 12 Dec 2022 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 02:14 PM IST
सार

बच्ची के पिता ने बताया कि घर में पूजा पाठ चल रहा था जिस के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज भी रखा गया था। कार्यक्रम में उसने अपने सभी रिश्तेदारों को भी बुलाया था। उसने अपने चाचा के लड़के को भी निमंत्रण भेजा था।

विज्ञापन
Man molest niece in Jalandhar
misdeed with child - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जालंधर में एक युवक ने अपनी छह वर्षीय भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। मामला बस्ती इलाके का है। बच्ची को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने खुद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि घर में पूजा पाठ चल रहा था जिस के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज भी रखा गया था। कार्यक्रम में उसने अपने सभी रिश्तेदारों को भी बुलाया था। उसने अपने चाचा के लड़के को भी निमंत्रण भेजा था। चाचा के लड़के ने खाना खाने के बाद कहा कि उसे नींद आ रही है। वह कमरे में सोने चला गया और अपने साथ उनकी छह साल की बेटी को भी ले गया। कमरे में ले जाकर उसने उससे छेड़छाड़ किया। कुछ देर बाद जब कमरे से बच्ची के चीखने की आवाजें आई तो उसकी पत्नी कमरे की ओर भागी। बेटी दर्द से कराह रही थी और उसे ब्लीडिंग हो रही थी। 
विज्ञापन


पत्नी के बुलाने पर वह दौड़कर कमरे में पहुंचा तो देखा कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था और दरिंदा वहीं पर था। उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डिविजन नंबर पांच की पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई। इसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों के साथ सिविल अस्पताल में ले गई। आरोपी शराब के नशे में धुत था। एएसआई हरीश कुमार ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। उसका मेडिकल करवाया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed