फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man died during fight between neighbors at Nila Mahal in Jalandhar

Jalandhar: झगड़े के दौरान छत से गिरा युवक, नशे में धुत्त पड़ोसी सिर में मारता रहा ईंटें, चली गई जान

Thu, 17 Aug 2023 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

पुलिस को दिए बयानों में भाई तरुण ने बताया कि करण की उनके पड़ोस में रहने वाले गगनदीप उर्फ गग्गू के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बात तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद पड़ोसियों ने उनके घर पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Man died during fight between neighbors at Nila Mahal in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जालंधर के नीला महल में देर रात पड़ोसियों के बीच लड़ाई झगड़े के दौरान एक युवक की मौत हो गई। लड़ाई के दौरान करण कुमार उर्फ मनु निवासी नीला महल घर की छत पर था। नीचे से पड़ोसी गाली गलौज करते हुए ईंटें पत्थर मार रहे थे। इससे बचते समय छत की सुरक्षा दीवार टूटने से वह नीचे गिर गया। 
विज्ञापन


परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता चला है कि छत से गिरने के बाद भी पड़ोसी गगनदीप उर्फ गग्गू ने करण के सिर पर ईंटें मारी। इसी से हेड इंजरी होने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गगनदीप उर्फ गग्गू को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Batala: ब्यास दरिया का बढ़ा जलस्तर देखने गए थे दो चचेरे भाई, पैर फिसलने से ड्रेन में बहे, दोनों के शव बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में भाई तरुण ने बताया कि करण की उनके पड़ोस में रहने वाले गगनदीप उर्फ गग्गू के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बात तू-तू मैं-मैं से शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद पड़ोसियों ने उनके घर पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे बचाव के लिए वह दोनों भाई छत पर गए लेकिन वहां पर भी पड़ोसियों ने पीछा नहीं छोड़ा। बचने के दौरान छत की दीवार टूटने से हादसा हो गया और उनके भाई की जान चली गई। एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 2 को सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed