{"_id":"60ee9a92f173415ce4781a23","slug":"man-commits-suicide-after-giving-poison-to-his-two-children-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: टिकटॉक स्टार पत्नी ने की बेवफाई, पति ने दो बच्चों संग निगला जहर, बच्ची और युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: टिकटॉक स्टार पत्नी ने की बेवफाई, पति ने दो बच्चों संग निगला जहर, बच्ची और युवक की मौत
Wed, 14 Jul 2021 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:35 PM IST
सार
जसप्रीत की पत्नी अमनदीप टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करती रहती थी। कुछ सप्ताह पहले वह उसे छोड़कर चंडीगढ़ चली गई थी। इसके बाद जसप्रीत की तरफ से उसे वापस लाने के लिए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जालंधर में आत्महत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिक टॉक व इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाली पत्नी की बेवफाई से तंग आकर एक युवक ने अपने दो बच्चों के साथ जहर निगल लिया। तीनों को गंभीर हालात में नकोदर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां युवक जसप्रीत सिंह व उसकी 5 साल की बेटी मनरूप की मौत हो गई है जबकि बेटे सहज (7) की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
यह दर्दनाक घटना जालंधर देहात के अंतर्गत आते थाना नूरमहल के गांव पंडौरी में घटी। युवक और बच्ची की मौत की खबर से आसपास के गांवों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, युवक जसप्रीत सिंह और अमनदीप कौर की शादी लगभग 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे सहज और मनरूप पैदा हुए। पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक जसप्रीत व उसकी पत्नी अमनदीप के बीच मनमुटाव चल रहा था। मामला काफी बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन
अमनदीप कुछ सप्ताह पहले उसे छोड़कर चंडीगढ़ चली गई। इसके बाद जसप्रीत की तरफ से उसे वापस लाने के लिए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार के अनुसार, अमनदीप जसप्रीत सिंह से छुटकारा चाहती थी और उसने प्रेशर बनाना शुरू कर दिया था। तनाव में आ चुके जसप्रीत ने मंगलवार रात को अपने बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खा लिया। देर रात तीनों को नकोदर के अस्पताल लाया गया। बुधवार सुबह ही जसप्रीत व उसकी बेटी मनरूप की मृत्यु हो गई वहीं बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जसप्रीत की पत्नी अमनदीप वीडियो बना कर टिकटॉक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। इस दौरान उसका रिश्ता किसी अन्य के साथ बन गया और अमनदीप कौर ने चंडीगढ़ में उस युवक से अवैध रूप से शादी भी कर ली।
एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यही कारण सामने आया है कि जसप्रीत अपनी पत्नी द्वारा दूसरी शादी किए जाने से परेशान था। इस संबंध में जसप्रीत की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।