फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   man caught stealing from donation box of gurdwara in Jalandhar

Jalandhar: गुरुद्वारे की गोलक से चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, संगत ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Sat, 27 Dec 2025 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 12:29 PM IST
सार

आरोपी युवक काफी समय से सेवा के बहाने गुरुद्वारे में आ-जा रहा था। गुरुद्वारा प्रबंधन को गोलक में रखी रकम लगातार कम होने का शक था, जिसके चलते संगत के कुछ सदस्यों ने निगरानी शुरू की। घटना वाले दिन जैसे ही युवक गोलक से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे देख लिया और तुरंत पकड़ लिया।

विज्ञापन
man caught stealing from donation box of gurdwara in Jalandhar
गुरुद्वारे की गोलक से पैसे चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के अवतार नगर इलाके में स्थित गली नंबर-3 के एक गुरुद्वारे में चोरी की घटना सामने आई है। गुरुद्वारे के गोलक से पैसे निकालते हुए एक युवक को संगत ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को काबू में लेते ही वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक काफी समय से सेवा के बहाने गुरुद्वारे में आ-जा रहा था। गुरुद्वारा प्रबंधन को गोलक में रखी रकम लगातार कम होने का शक था, जिसके चलते संगत के कुछ सदस्यों ने निगरानी शुरू की। घटना वाले दिन जैसे ही युवक गोलक से पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे देख लिया और तुरंत पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी को मौके पर ही रोके रखा गया था। बाद में गुरुद्वारा प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को सौंपी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed