फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Engineer strangles wife to death, then hangs himself

Gurugram News: पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद खुद भी फंदे से लटका इंजीनियर

Fri, 16 Oct 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Engineer strangles wife to death, then hangs himself
मरने से पहले कंपनी को ईमेल भेजी, केरल का मूल निवासी था
विज्ञापन


सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी की घटना


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी में 30 साल के इंजीनियर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7 बजे मोहम्मद असलम ने अपनी कंपनी को ईमेल भेजी। इसमें उसने अपने पिता, मकान मालिक व परिचित के चार मोबाइल नंबर लिखकर कहा कि मेरी मौत की सूचना इन्हें दे दो। पुलिस को फ्लैट के अंदर मृतक की पत्नी 28 साल की फरहाना मृत मिली। वहीं पंखे के सहारे मोहम्मद असलम लटका था।

सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी के टॉवर नंबर 7 में फ्लैट नंबर 103 राघव का है। इनके यहां अगस्त महीने से केरल का मूल निवासी 30 साल का मोहम्मद असलम अपनी पत्नी फरहाना के साथ किराये पर रहने लगा था। असलम सेक्टर-55 स्थित निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर नौकरी करता था। इससे पहले वो बंगलूरू में नौकरी कर वहां रहता था। मंगलवार को असलम ऑफिस गया था जबकि पत्नी घर पर थी। बुधवार सुबह असलम ने कंपनी को ईमेल पर सूचना दी कि मैं ऑफिस नहीं आ पाउंगा। दिन में 3 बार ईमेल असलम व कंपनी के बीच हुई। बाद में कॉल पर भी बात हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे एक और ईमेल असलम ने कंपनी को भेजी। इसमें उसने अपने पिता, परिचित, मकान मालिक समेत चार मोबाइल नंबर लिखे और कहा कि मेरी मौत की सूचना इन लोगों को दे देना। कंपनी की ओर से परिवार व मकान मालिक को सूचना दी गई। मकान मालिक ने बादशाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सुबह लगभग 8 बजे बादशाहपुर थाना पुलिस फ्लैट में पहुंची। कमरे में फंदे से असलम मृत लटका था जबकि फरहाना नीचे मृत पड़ी थी। पुलिस ने परिवार से बात की और शवों को मोर्चरी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्यूसाइड नोट में लिखा-मेरी पत्नी मेरे बगैर नहीं रह पाएगी
असलम बीते कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार था और वो दवा भी लेता था। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। इसका कुछ हिस्सा अंग्रेजी तो कुछ मलयालम भाषा में लिखा है। पुलिस सूत्र के अनुसार नोट में असलम ने लिखा - गोइंग टू वर्ल्ड। आगे लिखा कि मेरी पत्नी मेरे बगैर नहीं रह पाएगी, इसलिए इसे भी साथ ले जा रहा हूं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed