{"_id":"f2d46dc4e2342156bb3b43a21ad130f5","slug":"lover-killed-woman-scissor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने कैंची से की थी महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने कैंची से की थी महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलावलपुर में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले को देहात पुलिस ने
विज्ञापन
ट्रेस कर लिया है। महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने सुबह पांच बजे उस समय
की थी, जब वह शौच करने के लिए घर से निकली थी।
पुलिस ने मृतक महिला के प्रेमी मोहल्ला रमदासपुर के रहने वाले बलबीर कुमार उर्फ निक्का को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के निक्का से पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन अब वह उसे छोड़कर नए प्रेमी से संबंध बना बैठी थी और आरोपी निक्का से दूरी बनाने लगी थी।
एसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह हीर, एएसपी आदमपुर विवेकशील सोनी ने बताया कि तीन दिन पहले मोहल्ला रमदासपुर की रहने वाली महिला जसबीर कौर का शव खेतों से मिला था। उसके शरीर पर कई जगह हमला किया हुआ था। उसकी हत्या के बाद पुलिस टीम का गठन कर जांच की गई तो जसबीर कौर की मोबाइल कॉल से एक नंबर निकला। इस पर तीन माह में आठ सौ बार बात हुई थी। यह नंबर निक्का का था।
जांच में पता चला कि निक्का के साथ उक्त महिला के प्रेम संबंध थे। अब जसबीर कौर उससे मिलने से इंकार करती थी। निक्का ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी थी। उसने जसबीर को कैंची मारकर हत्या कर दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। एसपी कुलवंत सिंह के मुताबिक जसबीर ने अब निक्का को छोड़ दिया था, जिससे निक्का उससे रंजिश रखने लगा था।